{"_id":"59d68f854f1c1ba9538b5d97","slug":"71507233669-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक पूर्वांचल बैंक 30 नई शाखायें और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक पूर्वांचल बैंक 30 नई शाखायें और
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। े
इस वर्ष दिसंबर तक पूर्वांचल बैंक की 30 और शाखाएं खुलेंगी। इसके साथ ही बैंक की कुल 601 शाखाएं हो जाएंगी। बैंक के अध्यक्ष एके सिन्हा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा छह अक्टूबर को बैंक का स्थापना दिवस समारोह गोरखपुर क्लब में धूमधाम से मनाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को पूर्वांचल बैंक के मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष सिन्हा ने कहा कि 11 जिलों में 11 क्षेत्रीय कार्यालयों के अलावा 571 शाखाएं हैं। दिसंबर तक 30 और नई शाखाएं शुरू हो जाएंगी। दो अक्टूबर 1975 को स्थापित देश के पांच ग्रामीण बैंकों में से एक पूर्वांचल बैंक ने 42 वर्षों की यात्रा में व्यावसायिक मानकों के साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी विकास किया है। एनईएफटी, आरटीजीएस, एसएमएस अलर्ट, मिस्ड कॉल बैलेंस इंक्वायरी, ई-कॉमर्स, मोबाइल बैंकिंग और आईएमपीएस (इमिडिएट पेमेंट सिस्टम) की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इसी क्रम में भीम आधारित भुगतान सिस्टम भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत आधार से लिंक खाताधारक केवल अपना आधार नंबर बताकर तथा अपने अंगूठा या किसी अंगुली का निशान लगाकर छोटे-छोटे दुकानदाराें से 2000 तक के सामानाें की खरीद कर सकते हैं। इस दौरान महाप्रबंधक पीके दत्ता, महाप्रबंधक ओपी सिंह, महाप्रबंधक विपुल कुमार अग्रवाल व मुख्य प्रबंधक संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।