फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बढ़ाई जाएगी कृत्रिम तालाबों की संख्या

बढ़ाई जाएगी कृत्रिम तालाबों की संख्या

Mon, 25 Sep 2017 08:27 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
बढ़ाई जाएगी कृत्रिम तालाबों की संख्या

विज्ञापन
गोरखपुर।
मूर्ति विसर्जन के लिए तालाबों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। राजघाट पर पहले तीन तालाब तैयार करने की योजना थी, मगर सोमवार को कमिश्नर अनिल कुमार ने तालाबों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनकी संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए।
मूर्तियों की संख्या और पिछले दो सालों के अनुभव को देखते हुए कमिश्नर ने राजघाट पर तालाबों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दोनों ही साल मूर्तियों के विसर्जन के लिए तालाब कम के साथ छोटे भी पड़ गए। इससे पूजा समितियों को नदी में ही प्रतिमाएं विसर्जित करनी पड़ी थीं। यही नहीं कमिश्नर ने तालाबों की गहराई भी बढ़ाने को कहा है। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने विसर्जन रूट सही करने, तालाबों के किनारे क्रेन और एंबुलेंस के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को जुलूस एवं विसर्जन रूटों पर ढीले पड़े तारों को कसने को कहा। वहां से निकलने के बाद कमिश्नर ने बर्डघाट रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीआइजी नीलाब्जा चौधरी, नगर आयुक्त प्रेेम प्रकाश सिंह, एसपी (सिटी) विनय सिंह, एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्रा, मुख्य अभियंता नगर निगम सुरेश चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed