{"_id":"59c6a4544f1c1b2a688b619c","slug":"71506190420-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में नंदिता को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में नंदिता को प्रथम स्थान
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र के जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी ने युवा कला संगम का आयोजन किया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में नंदिता मिश्रा प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, श्रवण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कृत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का कार्य किया। उनका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का रहा। युवा समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र की एकता अखंडता के साथ ही विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, अत्रिमुनिराय, भूपेंद्र त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, दिनेश आदि उपस्थित रहे।