{"_id":"59c6a35a4f1c1b28688b6292","slug":"71506190170-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने बैंक खाता से उड़ाए 79 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजों ने बैंक खाता से उड़ाए 79 हजार
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा(सिद्धार्थनगर)। जालसाजों ने एसबीआई की शाखा बिस्कोहर के एक उपभोक्ता के खाते से 79 हजार 823 रुपये उड़ा दिए। शनिवार को बलरामपुर के ग्राम मस्जिदिया निवासी पीड़ित शिवगोविंद सिंह ने एसपी से मिलकर बैंक से मिले साक्ष्यों को दिखाकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने एसपी धर्मवीर सिंह से कहा कि 21 सितंबर को जालसाज ने खाता से पहले 823 रुपये निकाले। उसके बाद एसबीआई की शाखा कपूरथला लखनऊ के एक खाता में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किया। इसके बाद कपूरथला एटीएम से दो बार में 39 हजार रुपये की निकासी की गई। इस संबंध में एसपी ने कहा कि बैंक से मिले साक्ष्यों के आधार पुलिस कार्रवाई करेगी।
इंस्पेक्टर के पास आया जालसाज का फोन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन के एक ऑफिस में तैनात इंस्पेक्टर के निजी नंबर पर शनिवार दोपहर में अज्ञात नंबर से फोन आया। बातों-बातों में इंस्पेक्टर को झांसे में लेने की कोशिश शुरू कर दी। शाखा प्रबंधक के रूप में परिचय देते हुए कहा कि आधार नंबर व पैन कार्ड अपलोड न होने के कारण एसबीआई के खाता संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। जैसे ही जालसाज को लगा कि इस बार रांग नंबर डायल कर दिया है तो तुंरत फोन काट दिया। इंस्पेक्टर ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला दिया। नंबर को सर्विलांस पर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।