फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत

इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत

Fri, 15 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से तीन की मौत

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं इस बीच 18 नए मरीज भर्ती किए गए। इसके साथ ही 22 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए।
प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जान गंवाने वाले दो मरीज बालरोग विभाग में भर्ती थे और एक का इलाज मेडिसिन वार्ड में जारी था। बालरोग विभाग में इंसेफेलाइटिस से गोरखपुर की अंजलि यादव और अंबेडकरनगर के आयुष वर्मा की मौत हुई तो वहीं मेडिसिन वार्ड में गोरखपुर के अमरजीत ने दम तोड़ा।
विज्ञापन

वहीं 24 घंटे के दौरान इंसेफेलाइटिस पीड़ित बस्ती की तबस्सुम, देवरिया के अंकुश चौहान, संतकबीरनगर के नितेश, अंबेडकरनगर के आयुष, गोपालगंज की प्रिया समेत 22 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इस वक्त मेडिकल कॉलेज में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के 121 मरीज भर्ती हैं। इस साल अब तक यहां कुल 1047 इंसेफेलाइटिस पीड़ित मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से 223 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed