{"_id":"59b83f034f1c1bf17f8b6689","slug":"71505246979-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मिला बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मिला बस चालक
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गुरुग्राम हरियाणा के रेयान पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की हत्या और बवाल के बीच गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार को शहर के कई स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। स्कूल बस, वैन और रिक्शा चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया। इस दौरान ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल (जीडीपीएस) इंदिरा नगर का एक बस चालक नशे की हालत में पाया गया। इस सूचना पर स्कूल प्रबंधन ने बस चालक को नौकरी से हटा दिया। इस स्कूल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीके मल्ल हैं, जो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यवाहक महामंत्री भी हैं।
एसपी ट्रैफिक की टीम मंगलवार को अलग-अलग स्कूलों में गई। वहां बसों और वैन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि इंदिरा नगर के एक स्कूल का बस चालक नशे में मिला। अन्य स्कूलों में व्यवस्था ठीक मिली है। स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों के सत्यापन का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, स्कूल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीके मल्ल का कहना है कि एसपी ट्रैफिक का बुलाकर सभी स्कूल बस और वैन चालकों को एनालाइजर टेस्ट कराया गया है। जिस बस चालक के नशे में होने की रिपोर्ट मिली, उसे तत्काल स्कूल से बाहर कर दिया गया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है।