{"_id":"596bc5f44f1c1bb9168b45ff","slug":"71500235252-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा मे एसी न चलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा मे एसी न चलने पर हंगामा
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस में एसी न चलने पर रविवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत के बाद भी जब एसी ठीक न हुआ तो यात्रियों ने ट्रेन रोक दी। इससे ट्रेन करीब एक घंटे देर से रात 11:35 बजे रवाना हुई।
रविवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नं. दो पर रात 10 बजे आई। इस दौरान एसी कोच बी 2 का एसी काम नहीं कर रहा था। यात्री अपने.अपने सीट पर गए तो उमस से परेशान होकर बाहर निकल आए। कुछ देर बाद भी जब एसी नहीं चला तो यात्रियों ने टीटीई से शिकायत की। शिकायत के बाद भी एसी सही नहीं किया गया। इस दौरान 10:40 बजे गाड़ी के चलने का सिगनल हो गया। ये देखते ही यात्री आग बबूला हो गए और कोच के बाहर आकर हंगामा करने लगे। सभी यात्रियों के बाहर होने की वजह से ट्रेन रोक दी गई। इस दौरान वहां आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए और समझा.बुझाकर उन्हें शांत कराया। थोड़ी देर बाद एसी मैकेनिक स्टाफ भी पहुच गया। करीब 15 मिनट बाद एसी बन पाईए जिसके बाद 11:35 बजे ट्रेन रवाना हुई।