फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पमपम की हत्या में

पमपम की हत्या में

Tue, 27 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पमपम की हत्या में
संतकबीरनगर। पीस पार्टी नेता और हिस्ट्रीशीटर राजकपूर उर्फ पमपम पाठक की हत्या साजिश के तहत की गई, घटनास्थल की परिस्थितियां कुछ ऐसा ही संकेत दे रही हैं। पोस्टमार्टम में दौरान पता चला कि पमपम को छह गोलियां मारी गईं। इसमें से पांच तो शरीर को छेदकर निकल गईं, जबकि एक सिर में फंस गई। जिसे पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने निकाला। वहीं 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई भी नामजद आरोपी नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों से जुड़े आठ लोगों को हिरासत में लिया है, इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मंगलवार सुबह आठ बजे आमी के बालूशासन घाट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पमपम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

शहर के घोरखल मोहल्ले में स्थित प्रमोद जायसवाल की राइस मिल के भीतर सोमवार को दिनदहाड़े पीस पार्टी नेता पमपम पाठक की गोली मारकर हत्या की गई। उसके बाद हत्यारों ने शव को घसीट कर बाहर निकाला और मिल में ताला लगाकर पीछे के रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन

शव के पास से और धनघटा-खलीलाबाद मार्ग को जोड़ने वाले मोहल्ले के लिंक मार्ग पर मिले खोखे यही संकेत दे रहे हैं कि बदमाश इसी रास्ते से भागे हैं। घटना से कुछ दिन पूर्व प्रमोद जायसवाल और पमपम के दोस्तों के बीच हुए विवाद को भी पुलिस ने हल्के में लिया। जिस प्रकार विवाद को सुलझाने के लिए पमपम को प्रमोद जायसवाल की मिल में बुलाना और ताबड़तोड़ छह गोलियां मार देना यह दर्शा रहा है कि सबकुछ पहले से ही सुनियोजित था। हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पोस्टमार्टम करने वाले दो चिकित्सकों में से एक चिकित्सक ने बताया कि पमपम को छह गोलियां मारी गईं थी। जिसमें एक गोली का टुकड़ा सिर में फंसा मिला, जिसे निकाल लिया गया और सीलबंद करके पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि पांच गोलियां बाहर निकल गईं थी। वहीं शव को खसीटने के कारण खरोच के निशान भी मिले हैं। सूत्र बताते है हत्या में चार से पांच लोगों के शामिल होने का सुराग मिल रहा है। नामजद आरोपी प्रमोद जायसवाल और जवाहिर जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी प्रमोद जायसवाल के पकडे जाने के बाद ही हत्यारोपियों का सही पता चल सकेगा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वैसे हत्या से जुडे़ हर पहलू पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन
पीस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई। कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष राजकपूर उर्फ पमपम पाठक की निर्मम हत्या किए जाने पर शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने कहा कि नगर अध्यक्ष की जिस तरीके से हत्या हुई है, उससे साजिश की बू आ रही है। पीस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। यहां तक कि उनकी हत्या कर दी जा रही है। नगर अध्यक्ष की हत्यारे यदि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किए गए तो पीस पार्टी के कार्यकर्ता जन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे।इस दौरान असदुल्लाह, शैलेंद्र चौधरी, कैलाशनाथ बेलदार, महफूज अहमद, शफीक अहमद, गुलाम अहमद,जुबैर अहमद, डॉक्टर अमान,गुलाम रसूल,रिफातुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित रहे।


एसपी से मिलकर पत्नी होने का दावा किया
एसपी से घोरखल मोहल्ले की एक महिला सोमवार देर रात मिली। उसने खुद को पमपम पाठक की पत्नी होने का दावा किया। एसपी के अनुसार, महिला ने बताया कि मृतक पमपम ने मुझसे कोर्ट मैरिज की थी। उन दोनो से एक बच्चा भी है। एसपी के अनुसार, महिला ने घटना के संबंध में बताया कि जब पमपम राइस मिल में जा रहे थे तो वह उससे बात करते हुए जा रहे थे। अचानक कोई पमपम को गाली देने लगा। इसी दौरान मोबाइल पर गोली चलने की आवाज आई और फिर मोबाइल बंद हो गया। पमपम के दोस्तों को महिला ने ही गोली चलने की सूचना दी थी। एसपी के अनुसार, मृतक की जेब से साढे़ नौ हजार रुपये मिले थे, जबकि उसके पास से मोबाइल गायब था। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे पमपम का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed