{"_id":"5c913a84bdec221420474303","slug":"61553021572-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद क्रॉसिंग पार कर रहे थे, बाइक इंजन में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद क्रॉसिंग पार कर रहे थे, बाइक इंजन में फंसी
Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के चक्कर में दो युवकों की जान पर बन आई। ट्रैक पर ही बाइक फंस गई और इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन आ गई। बाइक ट्रैक पर फंसी तो युवकों ने भागकर जान बचाई। वहीं इंजन में बाइक फंसने के बाद ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा। पुलिस और आरपीएफ बाइक नंबर के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे महुआतर क्रॉसिंग बंद थी। गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर ट्रेन के आने का समय था। इसी बीच दो युवक बाइक लेकर आगे गए और सिक्टौर के पास पैदल चलने वाले रास्ते से ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फंस गई और ट्रेन भी आने लगी। ट्रेन की आवाज सुनकर बाइक सवार फरार हो गए। वहीं बाइक इंजन में फंसने से ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा। सूचना पर पुलिस के अलावा आरपीएफ भी मौके पर पहुंची थी।