फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा का लक्ष्य 51 फीसदी वोट हासिल करना: अनिल

भाजपा का लक्ष्य 51 फीसदी वोट हासिल करना: अनिल

Tue, 19 Feb 2019 01:36 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 19 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का लक्ष्य 51 फीसदी वोट हासिल करना: अनिल
सुनील जैन - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें किसान मोर्चा की भूमिका अहम होगी। केंद्र सरकार ने 12 करोड़ किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने का फैसला किया है। यूपी सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है। सस्ते कर्ज के साथ समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को राहत दी गई है।
विज्ञापन


किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 23, 24 फरवरी को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा सोमवार को अनिल जैन ने की। भाजपा नेता ने कहा कि यूपी में ठगबंधन हुआ है। इसे जनता सिरे से खारिज कर देगी। केंद्र, राज्य सरकार ने राष्ट्र विरोधी ताकतों को आइना दिखा दिया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेेंस की नीति अपनाई गई है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भ्रम फैलाकर जनता के बीच पैठ बनाने की कोशिश की जा रही है, जो कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवेशन के साथ प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता को प्रयास करना होगा। इस मौके पर उपेंद्र दत्त शुक्ल, रामनरेश तिवारी, विश्वजितांशु सिंह आशू, संदीप त्यागी, सबल सिंह, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजकिशोर राय, बरकत अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed