{"_id":"5c38e1d1bdec2273a466e044","slug":"61547231697-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले के लिए 500, कुंभ में 400 बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले के लिए 500, कुंभ में 400 बसें चलेंगी
Sat, 12 Jan 2019 12:04 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले के लिए 400 बसें लगाईं गईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति (खिचड़ी) से शुरू वाले मेले और प्रयागराज में 15 जनवरी से शुरू हो रहे कुंभ में श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने व्यापक प्रबंध किए हैं। खिचड़ी मेले के लिए गोरखपुर रीजन के 12 रूटों पर पांच सौ बसें लगाई गई हैं। कुंभ के लिए 400 बसें चलाई जाएंगी।
गोरखपुर रीजन के आरएम डीवी सिंह का कहना है कि कुंभ मेले में प्रयागराज जाने के लिए जिले के प्रमुख स्थानों से बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही खिचड़ी मेले में भी पर्याप्त बसें लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, उसके लिए सभी बसें अच्छी स्थिति की होंगी। कुंभ में जाने वाले चालकों-परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। कुंभ के लिए आगामी 13 जनवरी से महाशिवरात्रि तक बसों का संचालन होगा। खिचड़ी मेले के लिए 13 से 15 जनवरी तक विशेष बसें चलाई जाएंगी। कुंभ और खिचड़ी मेले को देखते हुए गोरखपुर में गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद रीजन से 350 रोडवेज की बसें मंगाई जा रही हैं।

गोरखनाथ मंदिर में लगेगा कैंप
परिवहन निगम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले में कैंप लगाएगा। उसके माध्यम से परिवहन निगम भूले श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान करेगा। एक कंट्रोल रूम रेलवे बस स्टेशन और दूसरा मंदिर परिसर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन