{"_id":"5c17f9cebdec225697310b29","slug":"61545075150-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो कार्ड से मिलेगा निगम की गाड़ियों को तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो कार्ड से मिलेगा निगम की गाड़ियों को तेल
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो कार्ड से मिलेगा निगम की गाड़ियों को तेल
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ होगा नगर निगम का करार
नगर निगम को होगी दो प्रतिशत कमीशन की बचत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जल्द ही नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को पेट्रो कार्ड के जरिए डीजल मिलेगा। इससे न सिर्फ डीजल की चोरी पर अंकुश लगाया जा सकेगा, बल्कि निगम को बचत भी होगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बीच करार होने वाला है।
अभी तक नगर निगम की ओर से जारी पर्ची के आधार पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को शहर के दो पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध होता है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, ड्राइवरों, सुपरवाइजरों की मिलीभगत से डीजल की खरीद में लाखों के घोटाले की हाल में डीएम की ओर से कराई जांच में पुष्टि हुई है। एक नवंबर से 10 दिसंबर के बीच जीपीएस और लॉग बुक में डीजल के खपत में 35 हजार लीटर से ज्यादा का अंतर मिला है। इसी को देखते हुए डीएम एवं प्रभारी नगर आयुक्त के. विजेंद्र पांडियन ने पेट्रोल पंप से डीजल लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से पेट्रो कार्ड मिलने के बाद उसे ड्राइवरों को दिया जाएगा। इसी से गाड़ियों में डीजल भराया जा सकेगा। 15 दिन पर कार्ड का भुगतान किया जाएगा। इससे नगर निगम को पेट्रोल पंप को दिए जाने वाले दो प्रतिशत कमीशन की भी बचत होगी। नगर निगम को हर माह लाखों रुपये की बचत होगी। - के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
पार्षदों के साथ डीएम ने की बैठक
गोरखपुर। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सोमवार देर शाम नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक की। भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने पार्षदों से शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिया। कहा कि फरवरी तक शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था नजर आएगी। इस दौरान भाजपा पार्षद प्रतिनिधि राकेश निषाद को जल्द ही उनके वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने का भरोसा दिया। राकेश निषाद से ही डीएम ने मोबाइल पर बहस हो गई थी।
100-100 सफाई कर्मियों की टीम करेगी विशेष सफाई
शहर में सामान्य सफाई व्यवस्था के अलावा डीएम ने सभी वार्डों में विशेष सफाई की व्यवस्था की है। इसके तहत 100-100 सफाई कर्मचारी दो-दो दिन प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई करेंगे।