फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   क्रय केंद खुले, अब तक 697 एमटी धान की खरीद

क्रय केंद खुले, अब तक 697 एमटी धान की खरीद

Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद खुले, अब तक 697 एमटी धान की खरीद
क्रय केंद खुले, अब तक 697 एमटी धान की खरीद
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल स्थगित होने के बाद भी कई केंद्र बंद रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल स्थगित होने के बाद तमाम क्रय केंद्रों पर ताले खुले और धान खरीद भी हुई लेकिन कई केंद्र आज भी बंद रहे। वहां ताले लटकते रहे। केंद्रों पर सोमवार को 150 एमटी धान की खरीद हुई। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 697 एमटी धान खरीद हो चुकी है।
छावनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय धान खरीद केंद्र पर सोमवार को सन्नाटा रहा। नंबर के अनुसार बुलाए गए किसान अपना धान दोपहर तक केंद्र तक नहीं पहुंचा पाए। केंद्र प्रभारी रश्मी सिंह ने बताया कि अब तक 161 क्विंटल धान खरीद हुई है। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धान क्रय न होने से किसान अपनी उपज औने पौने में दाम पर बेचने को विवश हैं। सल्टौआ ब्लॉक में धान खरीद के लिए दसिया, भिरिया, सोनहा में केंद्र खोले गये हैं। आमा न्याय पंचायत के गांवों के किसानों के धान की खरीद के लिए अजगैवाजगंल, शिवपुर, बेतौहा, घूरहूपुर, बेलवाडाड, चेतरा, साडी हिच्छा, साड़ी कल्प, आमा, टिनिच शुक्ल ग्राम पंचायत की धान खरीद के लिए भिरिया में केंद्र खोले गए हैं। उक्त ग्राम पंचायत से क्रय केंद्र की दूरी लगभग 18 किमी है। किसान जगन्नाथ चौधरी कहते है की दस ग्राम पंचायतों के किसानों के लिए टिनिच में क्रय केन्द्र खोला जाना चाहिए था, पर नहीं खुला। किसान घनश्याम शुक्ल कहते है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया पर कभी किसी ने कोई पहल नहीं की। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश सचिव सर्वेश कुमार सिंह का आरोप है कि कई बार एसडीएम भानपुर को ज्ञापन देकर केंद्र खोलने की मांग की गई, मगर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कठौतिया में खुले केंद्र पर 15 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। यहां मात्र 70 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है, जबकि 50 किसानों के धान का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया पाली गांव के अखिलेश प्रताप ने बताया कई दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं और तक नंबर नहीं आया है। इस केंद्र पर न तो पल्लेदार हैं न ही कोई संसाधन। धान बेचने केंद्र पर पहुंचे किसान कमलेश कुमार सिंह कहते हैं कि इस साल सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। अब गन्ने का भी सीजन शुरू हो गया है जिससे मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं। केंद्र प्रभारी एसएमआई बभनान आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पल्लेदारों की कमी के चलते दिक्कत हो रही है।

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में खुले पांच केंद्रों में अब तक धान खरीद शुरू ही नहीं हो पाई है। जिम्मेदारों का कहना है कि मंगलवार से धान खरीद शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed