{"_id":"5bf1c10bbdec2269a12fd407","slug":"61542570251-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोरखपुर से बंगलूरू के लिए सीधी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोरखपुर से बंगलूरू के लिए सीधी विमान सेवा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
flight
गोरखपुर। विमान से बंगलूरू की यात्रा के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए साल के पहले सप्ताह से गोरखपुर से बंगलूरू की सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद सात जनवरी से शुरू हो रही इस सेवा के लिए इंडिगो ने बुकिंग शुरू कर दी है।
ट्रेन से गोरखपुर से बंगलूरू जाने में 50 घंटे का समय लगता है। विमान सेवा शुरू होने से यह यात्रा महज 2.35 घंटे में पूरी हो जाएगी। बंगलूरू से सुबह 9:40 बजे की फ्लाइट दोपहर में 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वहीं गोरखपुर से 1:05 बजे की फ्लाइट अपराह्न 3:40 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। इंडिगो की 6ई 132 बोईंग विमान में एक साथ 180 यात्री उड़ान भर सकेंगे। इसका शुरूआती किराया महज 3500 रुपये होगा। जो करीब-करीब उतना ही है जितना ट्रेन से द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित का किराया है।