{"_id":"5bcc8f6ebdec2207754798b7","slug":"61540132718-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब भद्द पिटी, कार्रवाई भी हुई पर नहीं सुधर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब भद्द पिटी, कार्रवाई भी हुई पर नहीं सुधर रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
अधियारीबाग मलिन बस्ती में निरीक्षण करते कमिश्नर अमित गुप्ता साथ में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह व अन्य ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गंदगी पर दो महीने से लगातार पिट रही भद, कभी मुख्यमंत्री, कभी विभाग के मंत्री तो कभी कमिश्नर, डीएम की टिप्पणी। तीन आला अफसरों समेत दो रूटों पर सफाई व्यवस्था में लगे 50 से अधिक कर्मचारियों पर कार्रवाई भी हुई। बावजूद इसके बेपटरी हो चुकी शहर की सफाई व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है।
निरीक्षण की तिथि पहले ही घोषित करने के बाद भी रविवार को वार्ड नंबर 23 अंधियारीबाग और वार्ड नंबर 25 तुर्कमानपुर में कमिश्नर को जगह-जगह गंदगी मिली। कई बार तो उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ा। इससे खफा कमिश्नर ने निगम के अफसरों को चेताने के साथ ही पर्यवेक्षण में लापरवाही पर सुपरवाइजर विंध्याचल और अनुपस्थित सफाई कर्मी जान मुहम्मद का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
दोनों ही वार्ड की सफ ाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने कहा कि नालियों और सड़कों की नियमित सफ ाई सुनिश्चित हो वर्ना संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का दायित्व तय करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नालियों की सफ ाई के बाद निकाले गए कूड़ा को सड़क की बजाए कूड़ा गाड़ी में रखा जाए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान तुर्कमानपुर सामुदायिक शौचालय केंद्र पर भी सफाई कर्मी नहीं मिला। सीवरेज पाइप लाइन टूटी मिली। इस कारण गंदगी सीवरेज चैंबर में जाने के बजाय सीधे नाली में जा रहा था। इस पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को नसीहत दी और कहा कि सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई हो किसी भी दशा में गंदगी नाली में नहीं गिरनी चाहिए।
कमिश्नर के निरीक्षण के मद्देनजर निगम के अफसरों ने सतर्कता दिखाई मगर पकड़े गए। सुबह से ही संबंधित वार्ड में सफाई कर्मचारी मुस्तैद मिले। नई ड्रेस, हाथ में दस्ताने, सिर पर टोपी और जगह-जगह कूड़ा उठाने वाले ठेलों के साथ मौजूद सफाई कर्मियों को देखते ही कमिश्नर भांप गए कि यह अतिरिक्त मुस्तैदी एक दिन की है।
यही वजह है कि कमिश्नर ने तीखी टिप्पणी की और कहा कि 70 वार्ड की सभी गलियों में नियमित सफाई होनी चाहिए। आकस्मिक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा। यदि निरीक्षण के दौरान सफाई हुई और बाकी दिन गड़बड़ी रही तो इसका संज्ञान भी लिया जाएगा।