{"_id":"5bc8efbdbdec22693257afe9","slug":"61539895229-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ देवी के रूप में पूजी गई कुंवारी कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ देवी के रूप में पूजी गई कुंवारी कन्याएं
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजन-हवन के साथ
संपन्न हुई नवमी पूजा
- मंदिरों के अलावा घरों में भी विधि विधान से मां का सिद्धिदात्री रूप पूजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को नवम माता सिद्धिदात्री की पूजा विधि-विधान से की गई। इसी के साथ नवरात्र की पूर्णाहूति भी हो गई। शहर के विभिन्न पंडालों, देवी मंदिरों व घरों में दिनभर हवन-पूजन के कार्यक्रम चलते रहे।
दुर्गाबाड़ी में मेले जैसा माहौल पूरे दिन बना रहा। स्टेशन रोड, दीवान बाजार, असुरन चौक, गोलघर, नसीराबाद, बसंतपुर, आजाद चौक, मोहद्दीपुर, माया बाजार, घोष कंपनी, रेलवे लोकोशेड, अलीनगर, धर्मशाला, पंचपेड़वा, गोरखनाथ स्थित पंडालाें और मंदिरों में लोगों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही।
नौ देवियों के रुप में पूजी गईं कन्याएं
गोरखपुर। नवरात्र की महाष्टमी और महानवमी तिथि पर दुर्गा के नौ रूपों में आमंत्रित कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे गए। मंदिरों और घरों में कलश स्थापन करने वाले परिवारों में सुबह से ही कन्या पूजन शुरू हो गया। गोरखनाथ मंदिर, काली मंदिर, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर अघोरपीठ, विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से रेतीचौक स्थित काली मंदिर सहित शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विधि-विधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन
भंडारों में उमड़ी भीड़
शहर में विभिन्न दुर्गा पंडाल आयोजकों की तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया गया। रुस्तमपुर, बेतियाहाता, दुर्गाबाड़ी, मोहद्दीपर, कूड़ाघाट, दाउदपुर, इंदिरानगर, रायगंज, समेत शहर के दर्जनों मुहल्लों में भंडारे का आयोजन हुआ।
श्री श्री बसियाडीह सेवा संस्थान, डोमिनगढ़ की तरफ से देवी जागरण हुआ। समिति के राहुल अग्रहरि ने पूजन-अर्चन किया। दिल्ली से आए कलाकार दीपू द्विवेदी और शिल्पी सिंह ने देवी गीत गाए। रिंकी अग्रहरि, पिंकी अग्रहरि ने सभी माता भक्तों तथा कलाकारों को चुनरी भेंट की।
धूमधाम से होगा राघव शक्ति मिलन का आयोजन
गोरखपुर। हिंदू युवा वाहिनी कालीबाड़ी नगर मंडल की बैठक शीतला माता मंदिर में हुई। इसमें संतोष वर्मा ने कहा कि बर्डघाट रामलीला कमेटी राघव शक्ति मिलन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाएगी। हियुवा के पदाधिकारी इसमें सहयोग करें। बैठक में प्रेम गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, अनुज वर्मा, मनीष मोदी, विश्वनाथ वर्मा, आदि मौजूद थे।
भारतीय संस्कृति की मूलाधार हैं गोमाता
गोरखपुर। पशु-पक्षी सेवाश्रम, नौसड़ में गो पूजन और हवन हुआ। नगर आर्य समाज के अध्यक्ष प्रह्लाद गुप्ता ने कहा कि गोमाता भारतीय धर्म, संस्कृति की मूलाधार रहीं हैं। आश्रम प्रमुख वरुण वैरागी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री और अष्टम स्वरूप महौगारी का वाहन गोवंश ही है। इस दौरान पूर्व पार्षद लालचंद यादव, हरिश्चंद्र पांडेय, रमाशंकर उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, मनोज शुक्ल आदि मौजूद थे।