{"_id":"5babd745867a55019f2c946d","slug":"61537988421-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट माडल बनाने पर अष्ट विनायक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट माडल बनाने पर अष्ट विनायक प्रथम
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट माडल बनाने पर अष्ट विनायक प्रथम
जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने लगाई संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 12 जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने माडल प्रस्तुत किया। बेहतर माडल प्रस्तुत करने महराजगंज के अष्ट विनायक को प्रथम स्थान मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मसऊद अख्तर अंसारी ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनी से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतिभा के विकास के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि आजमगढ़, बलिया, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर संतकबीर नगर और महराजगंज के जवाहर नवोदय के विद्यालयों के छात्रों द्वारा माडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर आदि के 12-12 माडल प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान के डॉक्टर अशोक कुमार, गणित के लिए डॉ. प्रेमा पाठक और भूगोल विषय के डॉ. जेपी सिंह को शामिल किया गया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी में बेहतर माडल प्रस्तुत करने वालों का चयन किया। महराजगंज के छात्र अष्ट विनायक को प्रथम स्थान मिला। गोरखपुर के विश्वजीत गिरी को दूसरा और सिद्धार्थनगर के छात्र अब्दुल को तीसरा स्थान मिला। सामाजिक विज्ञान में महराजगंज के शिशुपाल को प्रथम व आजमगढ़ जिले के सन्नी सिंह को दूसरा स्थान मिला। समाज उपयोगी उत्पादन कार्य में महराजगंज की दीपा वरुण को प्रथम स्थान मिला। गणित विषय में महराजगंज के काली सिंह और कंप्यूटर में अभय कुमार गोरखपुर को प्रथम स्थान मिला।