फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक की टक्कर से दो पोल टूटा, 12 घंटे गुल रही बिजली

ट्रक की टक्कर से पोल टूटे, 12 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 23 May 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 23 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दो पोल टूटा, 12 घंटे गुल रही बिजली
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। साहबगंज इलाके के पुरानी मछली मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए। इसकी वजह से सोमवार की रात 12 बजे से इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच इलाके के लोग करीब 12 घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। पोल टूटने की सूचना के बाद वितरण खंड के अधिकारियों ने रात में वर्कशाप से संपर्क किया लेकिन पोल नहीं आ सका। इलाके के दुर्गेश ने कहा कि विभाग को गर्मी में पोल, ट्रांसफार्मर, तार आदि का इंतजाम करके रखना चाहिए।
विज्ञापन


लापरवाही की वजह से पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। मुकेश ने बताया कि सुबह तक इंवर्टर भी जवाब दे गया। पानी की टंकी खाली हो गई थी। हैंडपंप के सहारे रोजमर्रा की जरूरतों की पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed