फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस से जूझ रहे ब्लॉकों में मिनी पीआईसीयू

इंसेफेलाइटिस से जूझ रहे ब्लॉकों में मिनी पीआईसीयू

Fri, 02 Feb 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से जूझ रहे ब्लॉकों में मिनी पीआईसीयू
फोटो
विज्ञापन


सभी केंद्र

इंसेफेलाइटिस प्रभावित ब्लॉकों में मिनी पीआईसीयू
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने समीक्षा बैठक में सभी सीएमओ से जल्द मांगा प्रस्ताव
गोरखपुर के तीन ब्लॉक चुने गए, जल्द ही शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर-बस्ती मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहने को यह समीक्षा बैठक थी, लेकिन इसमें चर्चा इंसेफेलाइटिस से जंग में मुश्किल पेश कर रही संसाधनों की कमी पर हुई। तय हुआ कि इंसेफेलाइटिस प्रभावित ब्लॉकों में मासूमों के बेहतर इलाज के लिए मिनी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाई जाएंगी।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर इंसेफेलाइटिस प्रभावित पूर्वांचल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद के तहत गोरखपुर आए थे। अलग-अलग जिलों के आब्जर्वेशन के लिए सात संयुक्त निदेशक भी प्रमुख सचिव के साथ आए थे। बैठक में विभिन्न जिला अस्पतालों के पीआईसीयू की क्षमता वृद्धि के संबंध में आवश्यकताएं पूछी गईं। संबंधित संयुक्त निदेशक अपने जिलों से जुड़ा ब्योरा अपनी फाइल में दर्ज करते रहे। प्रमुख सचिव ने सीएमओ से विभिन्न पीएचसी और सीएचसी पर संचालित इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) में चिकित्सक एवं स्टाफ की कमी दूर करने को कहा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सभी सीएमओ को आश्वस्त किया कि इंसेफेलाइटिस के खिलाफ जंग में कहीं भी धन की कमी आड़े नहीं होगी। उन्होंने हर दो महीने पर दौरा करके इसकी समीक्षा करने की बात कही।
विज्ञापन

इनसेट
गोरखपुर में तीन मिनी पीआईसीयू बनेंगे
गोरखपुर में तीन मिनी पीआईसीयू बनाई जाएंगी। प्रमुख सचिव की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई। यहां दो से तीन वेंटीलेटर युक्त बेड होंगे। सूत्रों के मुताबिक चौरीचौरा, गगहा और पिपरौली में इनका निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed