फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मानबेला किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू

मानबेला किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू

Tue, 24 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मानबेला किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू
money
गोरखपुर। ब्याज माफी का मामला सुलझने के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सोमवार से मानबेला किसानों को मुआवजा वितरित करने की तैयारी शुरू कर दी। इसी सप्ताह कैंप लगाकर बाकी बचे किसानों को प्रोफार्मा मुहैया कराने के साथ ही पूर्व में आवेदन कर चुके किसानों के खाते में मुआवजे की रकम भेजी जाने लगेगी।
विज्ञापन


जीडीए ने करीब एक दशक पहले मानबेला के 1066 किसानों की करीब दो सौ एकड़ जमीन अधिगृहीत की थी, मगर किसानों ने मुआवजे की रकम बढ़ाने की मांग के साथ आंदोलन शुरू कर दिया। कुछ किसान हाईकोर्ट चले गए, जिससे ये मामला लटका रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर करीब पांच महीने पहले जीडीए और किसानों के बीच समझौता हुआ। हालांकि पूर्व में दिए गए मुआवजे पर ब्याज लगाने की जीडीए की शर्त पर किसान फिर आंदोलनरत हो गए थे। मामला बिगड़ता देख मंडलीय कमेटी ने ब्याज माफी पर भी सहमति दे दी। 18 अक्टूबर को जीडीए बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया, जिसके बाद प्राधिकरण ने अब मुआवजा वितरण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर अब भी सर्किल रेट के मुताबिक मुआवजे की मांग कर रहा किसानों का एक पक्ष कोर्ट जाने की तैयारी में है। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रशासन और प्राधिकरण ने अब यह तय कर लिया है कि मानबेला की जमीन के मामले में अब वे कोई नई शर्त नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed