{"_id":"59e885e24f1c1bf4688b6713","slug":"61508410850-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से जगमग हुआ शहर, गूंजा ‘हैप्पी दिवाली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से जगमग हुआ शहर, गूंजा ‘हैप्पी दिवाली’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में धूमधाम से दिवाली मनाई गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अंधेरे पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दीपावली गुरुवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। घरों की छतों के मुंडेर के साथ स्वागत द्वार पर दीपों की सुंदर कतार व टिमटिमाती रंग-बिरंगी लाइटों ने जहां रोशनी बिखेरी, वहीं आतिशबाजी की रंगीन चकाचौंध से महानगर गुलजार रहा। देर रात तक उत्सव व उमंग का माहौल छाया रहा। लोगों ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाया जाने वाले इस पर्व के प्रति लोगों का उत्साह चरम पर था। दिन भर की साफ-सफाई के बाद शाम ढलते ही घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी व शुभ के देवता भगवान गणेश का पूरे विधिविधान के साथ आह्वान किया गया। इसके बाद शुरू हुआ दीपों को सजाने का सिलसिला, जो देर शाम तक चलता रहा। हालांकि, पटाखों की गूंज दोपहर से सुनाई देने लगी लेकिन पूजन के बाद इसमें तेजी आ गई। देर रात तक पटाखों की ध्वनि नगर में गूंजती रही। आसमान मेें एक साथ छूटते सैकड़ों रॉकेट, अनार, घिरनी, फुलझड़ियां माहौल को खुशनुमा बना रहे थे। शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना कर व्यवसाइयों ने कामना की कि वर्ष भर उनके यहां ग्राहकों की रुझान उनकी ओर बना रहे। उपहार देकर बधाई देने का क्रम भी देर रात तक चलता रहा।

शाम तक चलती रही खरीदारी
दीपावली के दिन भी शहर के बाजार सुबह से ही सज गए। खरीदारों भी सुबह से बाजार मेें निकलने शुरू हो गए और यह क्रम शाम तक चलता रहा। गुरुवार को सर्वाधिक भीड़ लाइ-गट्टा, मिठाई व पटाखों की दुकानों पर देखने को मिली। सूखी मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और बेसन व मोतीचूर के लड्डू के प्रति लोगों का विशेष रुझान दिखा।
विज्ञापन