{"_id":"59c7ef544f1c1b26688b6553","slug":"61506275156-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के खिलाफ सीएम का पुलता फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के खिलाफ सीएम का पुलता फूंका
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। वाराणसी के बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पडरौना के छात्रनेताओं ने सीएम का पुतला जलाकर विरोध जताया। छात्रों का कहना था कि लाठीचार्ज की घटना कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। इस सरकार में लाठीचार्ज के दम पर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर के यूएनपीजी कॉलेज के छात्रनेताओं की अगुवाई में काफी संख्या में छात्र रविवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। उसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन छात्रनेताओं ने बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद सीएम का पुतला जलाया। छात्रनेताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए उन पर जुल्म कर रही है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में महामंत्री मोहम्मद आजम खां, मोहम्मद जहीरुद्दीन, एजाज अहमद, उपेंद्र तिवारी, बैजनाथ सिंह, अभिषेक, रवि जायसवाल, शशांक मणि चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।