{"_id":"59970da84f1c1b86558b48b2","slug":"61503071656-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज की रकम काटने पर मानबेला किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज की रकम काटने पर मानबेला किसानों में आक्रोश
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर हुए समझौते से जीडीए के मुकरने पर मानबेला किसानों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति (मानबेला) के नेतृत्व में हुई बैठक में अध्यक्ष बरकत अली ने कहा कि जीडीए के अफसर योगी सरकार के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में दी गई मुआवजे की रकम पर जीडीए अब ब्याज तय कर रहा है और बढ़े हुए मुआवजे की रकम से उसकी कटौती कर रहा है। उन्होंने कहा कि समझौते में ऐसा कुछ भी नहीं तय हुआ था।
किसानों का कहना है कि अगर जीडीए ब्याज के नाम पर रकम की कटौती की शर्त वापस नहीं लेगा तो वे समझौता तोड़ देंगे और दोबारा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
किसानों का कहना है कि अगर जीडीए ब्याज के नाम पर रकम की कटौती की शर्त वापस नहीं लेगा तो वे समझौता तोड़ देंगे और दोबारा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
विज्ञापन