फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम-6-

सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर जाएगी नौकरी : सीएम

Wed, 09 Aug 2017 08:13 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
सीएम-6-
सीएम ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अफसर, कर्मचारियों को खुले मंच से चेताया। साफ कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो निश्चित नौकरी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-ग्रामीण) का लाभ पात्रों को मिले, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अफसरों की है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या फिर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों के पेट पर जो चोट करेगा, उसकी आजीविका पर संकट आएगा। इसकी शिकायत सीधे सीएम दफ्तर और नगर विकास मंत्रालय से की जा सकती है। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पांच हजार से ज्यादा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। इस योजना की शुरूआत गोरखपुर से हुई है। मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा। मुख्यमंत्री ने जिले की 85 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले एक करोड़ 52 लाख छात्र-छात्राओं को अब जूता-मोजा भी उपलब्ध कराया जाएगा। कॉपी-किताब और ड्रेस पहले की तरह मिलती रहेगी। छात्रों से संबंधित ये काम हर हाल में अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। छात्र-छात्राएं अब नंगे पैर स्कूल नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव काम कर रही है। यूपी के 75 जिलों को समान रूप से बिजली दी जा रही है। जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील स्तर पर 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दी जानी है। इसमें कुछ दिक्कतें भी आ रही हैं। जर्जर व्यवस्था, खराब ट्रांसफार्मर, कमजोर फीडर और सब स्टेशनों की कमी दूर करने की कोशिश चल रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य होगी। मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि 15 साल में यूपी को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया गया। देश की साफ-सफाई रैकिंग में यूपी के शहरों की स्थिति खराब है। प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सहित अन्य सुविधाओं में भी सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार नई औद्योगिक नीति लाएगी, जिसमें रोजगार की व्यापक संभावनाएं होंगी। रोजगार के लिए युवाओं को दूसरे राज्य या फिर शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं के रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बनी ब्लड डायरेक्ट्री का विमोचन भी किया। इसके बाद वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने स्वाइन फ्लू, डेंगू और इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed