{"_id":"59871ac64f1c1b93628b4973","slug":"61502026438-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 बेटियों के साथ 87 बने एनसीसी कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 बेटियों के साथ 87 बने एनसीसी कैडेट
Updated Sun, 06 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एनसीसी कैडेट्स के चयन के लिए रविवार को हुई परीक्षा में 87 विद्यार्थियों को सफलता मिली। इसमें 26 बेटियां भी शामिल थीं। कला संकाय भवन में हुई चयन परीक्षा के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विद्यार्थियों की ऊंचाई नापी गई। इसके बाद फिजिकल टेस्ट किया गया। इस दौरान सभी ने 850 मीटर की दौड़ भी लगाई। हर बाधा पारकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का एनसीसी बी और सी सर्टिफिकेट के साथ एनसीसी कैडेट बनने का सपना साकार हुआ। परीक्षा सुबह 7 बजे शुरू हुई। इस दौरान एनसीसी की 44वीं बटालियन के सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप कुमार, कंपनी कमांडर 2/44 बटालियन के डॉ. डीएन यादव, सूबेदार मेजर एसएन दुबे, पीआई स्टॉफ टेक्निकल भंवर लाल विश्नोई आदि मौजूद थे।