{"_id":"596d01e74f1c1bf8508b45ff","slug":"61500316135-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जमीन संबंधी मामले को लेकर 10 दिन पहले हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बरहन के मडुआडीह टोला में बीते सात जुलाई को काश्तकारी भूमि को लेकर ढोड़ा पुत्र विक्रम व रामबेलास पुत्र विक्रम के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें ढोढ़ा और पत्नी शुभावती देवी को गंभीर चोट आई थी। ढोढ़ा का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन शव लेकर बरवा पट्टी थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शाह मोहम्मद ने बताया कि मारपीट के दिन ही ढोढ़ा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर धारा में परिवर्तन किया जाएगा।