फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नौ और 10 को शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री

नौ और 10 को शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 01 Jul 2017 08:11 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
नौ और 10 को शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ और दस जुलाई को शहर में रहेंगे। वह यहां कश्मीर में शहीद हुए बेलीपार क्षेत्र के मझगांवा के साहब शुक्ला को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। इसके अलावा अफसरों के साथ कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा के अलावा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शरीक होने की सूचना है। आगमन को लेकर अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं आई है मगर प्रशासन और पुलिस के अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय से मौखिक सूचना मिल गई है। उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

डीएम राजीव रौतेला निरंतर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति जांच रहे हैं तो वहीं लोक निर्माण विभाग और पंचायत आदि विभाग शहीद के गांव की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही वहां की साफ, सफाई में भी जुट गए हैं। इसी क्रम में पुलिस, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अफसर रविवार को शहीद के गांव जाकर रूट देखने के साथ ही तैयारियां भी जांचेंगे। बता दें कि 25 जून को शहीद का पार्थिव शरीर यहां पहुंचने पर ही उनके परिवार वालों ने मुख्यमंत्री को बुलाने की अपील की थी। तभी उन्होंने उनके घर पहुंचने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed