फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   परिवार को बंधक बनाकर लूटा

परिवार को बंधक बनाकर लूटा

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर लूटा
इटवा (सिद्धार्थनगर )। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमुइया में बुधवार रात लाठी-डंडे से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखा नकदी, जेवरात सहित लाखों के सामान लेकर फरार हो गए। सुबह गांव के पश्चिम तरफ घर से गायब बक्सा बरामद हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर क्षेत्र के लमुइया गांव निवासी शमशाद के परिवार के लोग बुधवार रात खाना खाकर सोने चले गए। महिलाएं आंगन में थीं, जबकि शमशाद छत पर सो रहा था। पीड़ित के मुताबिक अर्द्धरात्रि में आधा दर्जन की संख्या में लाठी-डंडे व असलहे से लैस बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुस गए। आहट सुनकर महिलाएं जगीं तो उन्हें धमकाते हुए मौन रहने की हिदायत दी। बदमाशों ने दो कमरों में घुसकर वहां रखी बेड व आलमारी का ताड़ा तोड़कर नकदी, जेवरात व अन्य सामान समेट लिया। बदमाश अपने साथ दो बक्सा भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर-गुल मचाया तो शमशाद व गांव के अन्य लोग एकत्रित हुए। रात में ही बिस्कोहर चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। सुबह छानबीन के दौरान गांव के पश्चिम तरफ बंधे के पास कृपाल यादव व मुंशी के खेत से बक्शा फेंका हुआ मिला। शमशाद के मुताबिक बदमाश करीब साढ़े सात लाख के आभूषण, 1.15 लाख नकदी सहित अन्य सामान ले गए हैं। इस संबंध में प्रभारी एसओ राधारमण यादव का कहना था कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस व्यक्ति को पहचानने की बात कही जा रही है, उससे पीड़ित का पुराना विवाद चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



घर में घुसे चोरों ने शादी के लिए रखा आभूषण-कपड़ा उड़ाया
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सवा लाख का सामान गायब
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भवानीगंज क्षेत्र के बयारा गांव में बुधवार रात चोरों ने शादी की तैयारी वाले घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान समेट कर चंपत हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी अब्दुल अजीम के बहन की शादी कुछ महीना बाद है। शादी की तैयारी को लेकर अजीम ने सोने व चांदी के जेवरात खरीदकर घर में रखा था। बुधवार की रात में चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर आगंन में होते हुए अंदर दाखिल हुए। वहां रखा आभूषण, करीब 45 हजार नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब अजीम की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देख भौंचक रह गया। खोजबीन के दौरान घर के पीछे करीब 50 मीटर की दूरी पर दो लोहे के बक्से टूटे मिले। करीब 250 मीटर की दूरी पर खेत में उसका एक अन्य बैग भी मिला। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने छानबीन की। अजीम के मुताबिक करीब सवा लाख का सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


घर में घुसकर चोरी
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में बुधवार की रात घर में घुसे चोरों ने हजारों का सामान गायब कर दिया। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि घर वाले सोए हुए थे, इसी दौरान चोर घर में घुस गए। करीब 65 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed