{"_id":"57fbf0e04f1c1b112628e533","slug":"6-ded-in-ensefelites","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से छह और की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से छह और की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में 48 घंटे के भीतर इंसेफेलाइटिस से पीड़ित छह और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जनवरी से अब तक इस बीमारी से 348 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 23 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसकी रिपोर्टिंग शासन स्तर तक की जा रही है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 118 मरीज भर्ती हैं। मरीज की संख्या ज्यादा होने की वजह से भी इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। एक बेड पर कई मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
पिछले 48 घंटे में गगहा, गोरखपुर की खुशी (8), मनीष (7),अंजली (4), मंजू (12), प्रिया (3), कुशीनगर के अनूप (15 माह), की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर के दस, कुशीनगर के पांच, महाराजगंज के दो, देवरिया के दो, बिहार और बस्ती के एक-एक मरीज को भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक 1340 मरीज आ चुके हैं।