फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   56 inches chest means potency and strong will says Mahendra Nath Pandey

56 इंच सीना का मतलब सामर्थ्य और मजबूत इच्छा शक्तिः महेंद्र पांडेय

Sun, 03 Mar 2019 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
56 inches chest means potency and strong will says Mahendra Nath Pandey
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

भारतीय संस्कार में जनित जब कोई पार्टी देश में सरकार बनाती है तो देश सामर्थ्यवान होकर निरंतर आगे बढ़ता है। यह अब कथन नहीं हकीकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त होकर आगे बढ़ रहा है। 56 इंच का सीना होने का मतलब प्रधानमंत्री मोदी ने साबित भी कर दिया है। भारत की मजबूती का प्रधानमंत्री सच्चा प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पान्डेय का। वे रविवार को सांसद क्षेत्र विकास निधि से 905.41 लाख रुपये में निर्मित भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह का लोकार्पण कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने 56 इंच सीना होने का मतलब मजबूत इच्छा शक्ति को बताया। कहा आज भारत को ऐसा ही प्रधानमंत्री मिला है। वैश्विकस्तर पर भारत मजबूत हुआ है। देश से गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तेजी से भाग रहा है। आज का भारत एक नए भारत के रूप में दिख रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकारों के पास सामर्थ्य था लेकिन इच्छा शक्ति नहीं थी। इच्छा शक्ति वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने पोखरण परीक्षण कर सिद्ध किया था। आज यह ऑडिटोरियम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर है जो गर्व का विषय है। अब यहां अच्छे विचार विमर्श होंगे जिससे जिला भी और आगे बढ़ेगा। कहा कि सांसद हरीश जैसा नेता मिला है जो बस्ती के संपूर्ण विकास में लगा है। क्योंकि सांसद निधि से हाईटेक ऑडिटोरियम लोगों की सुविधा के लिए बनवाना खुशी की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम डॉ. राजशेखर की तारीफ की। कहा कि इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed