फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भ्रष्टाचार पर प्रहार, उपलब्धियां भी गिनाईं

भ्रष्टाचार पर प्रहार, उपलब्धियां भी गिनाईं

Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर प्रहार, उपलब्धियां भी गिनाईं
सीएम ने भ्रष्टाचार पर प्रहार कर गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

- विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद का एजेंडा बता मांगा समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प सभा के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। सपा, बसपा, कांग्रेस को एक साथ घेरा और कहा कि गोरखपुर का बंद कारखाना, पिपराइच व मुंडेरवा चीनी मिल भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से खाद कारखाना जल्द चलेगा। इससे प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से 6500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। गोरखपुर सहित पूर्वांचल के किसानों को सस्ते दाम पर खाद मिलेगी। चीनी मिलें जल्द ही चलने लगेंगी।
नुमाइश मैदान में दोपहर 12.02 बजे आए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार 10 साल तक रही लेकिन गोरखपुर को एम्स नहीं मिला था। सपा सरकार ने भी एम्स के लिए भूमि नहीं दी थी, यह औपचारिकता भाजपा सरकार ने पूरी की। मुख्यमंत्री ने केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर गोरखपुर सहित पूर्वांचल की जनता से सहयोग मांगा। साथ ही कहा कि चिड़ियाघर का काम जल्द पूरा होगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्र को फोरलेन सड़क से जोड़ा गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ जाति, धर्म देखकर नहीं दिया जा रहा है। सीएनजी, पीएनजी की लाइन बिछ रहीं हैं। हर घर में पाइपलाइन के जरिए पीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निशान कमल का फूल रहेगा। यही सोचकर इस बार भी मतदान करना है। मुख्यमंत्री ने मंच से नारा भी लगवाया और कहा कि इस बार यूपी में 74 पार, एक बार फिर मोदी सरकार। मोदी हैं तो मुमकिन है। इस मौके पर महापौर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, राम जियावन मौर्य, बृजेशराम त्रिपाठी, बृजेश सिंह, सहजानंद राय, बृजेशमणि मिश्र, डॉ. सत्या पांडेय, अनुपमा पांडेय, अमरेंद्र निषाद, राजमति निषाद, प्रबल प्रताप शाही और रानी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अपराधियों का राम नाम सत्य हो गया’-
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। इससे खिलवाड़ करने वाले अपराधियों का राम नाम सत्य हो गया। कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।

‘उपचुनाव में हार की टीस, इस बार नहीं चूकेंगे’
गोरखपुर। सभा के दौरान 2018 के उपचुनाव में हार का दर्द मंगलवार को देखने को मिला। शहर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गोरखपुर में भाजपा की हार तौहीनी है। इस बार किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। 19 मई को भारी मतदान हो, इस कोशिश में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता लग जाएं। 51 फीसदी मतदान भाजपा के पक्ष में होना चाहिए।
मंच पर आए प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रत्याशी रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर में विकास की गंगा बह रही है। यह सीट गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान से जुड़ी है। विधायक फतेहबहादुर सिंह, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह और शीतल पांडेय ने भी कहा कि गोरखपुर से प्रत्याशी को भी हो लेकिन चेहरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहेगा।


मुख्यमंत्री के उनहीं के घरे में स्वागत बा
::: गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से विधायक विपिन ने पूरा भाषण भोजपुरी में दिया और सभा में पहुंचे लोगों का ध्यान खींचा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उनहीं के घरे में स्वागत, अभिनंदन बा। इस पर खूब तालियां बजीं।

हियुवा की सक्रियता बढ़ी
::: उपचुनाव में हार के बाद भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) में सामंजस्य बढ़ा है। मंगलवार को जनसभा को सफल बनाने का श्रेय हियुवा को भी दिया गया। मंच पर वाहिनी के प्रदेश संयोजक डॉ. राकेश राय और महामंत्री पीके मल्ल को मंच पर जगह दी गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता आए। सबने कहा कि इस चुनाव में मतदाताओं को केंद्र तक लाया जाएगा। शहर संसदीय क्षेत्र से पांच विधानसभा (शहर, ग्रामीण, कैंपियरगंज, सहजनवां और पिपराइच) क्षेत्र जुड़े हैं, जहां हियुवा के 2157 बूथ हैं। हर बूथ पर प्रभारी नामित किए गए हैं।



बॉक्स
तो क्या उपेंद्र होंगे प्रत्याशी?
::: जनसभा में आए सहजनवां से विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि इस बार उपेंद्र दत्त शुक्ला को जीत मिल जाएगी। इससे मंच पर बैठे विधायक, पदाधिकारी भौचक रह गए। सबने कहा कि क्या प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो गया या फिर विधायक ने अपने स्तर से उपेंद्र को प्रत्याशी बना दिया। इसकी चर्चा जनसभा में आई जनता के बीच भी रही। उपेंद्र 2018 का उपचुनाव हार गए थे। हालांकि जब विधायक ने बोला, उस वक्त तक मुख्यमंत्री नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed