फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दोपहर तक खाली, शाम को फुल गईं रोडवेज बसें

दोपहर तक खाली, शाम को फुल गईं रोडवेज बसें

Wed, 20 Mar 2019 07:46 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
दोपहर तक खाली, शाम को फुल गईं रोडवेज बसें
गोरखपुर। पिछले दो दिनों में यात्रियों को हुई परेशानी से सबक लेकर रोडवेज ने बुधवार को स्थानीय मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ा दी। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर रूट पर 17 मार्च से ही 100 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होने से कई बसें खाली ही गंतव्य के लिए रवाना हुईं। हालांकि होली बाद रोडवेज प्रशासन की चुनौती बढ़ जाएगी, जब लोग अपने घरों से वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


होली के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने दावा किया था कि दिल्ली के लिए 100 और लखनऊ के लिए 150 समेत 311 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि लोकल रूटों देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ आदि शहरों तक का सफर करने वाले तमाम यात्रियों को मंगलवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो-दो घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें बसें मिली, उनमें भी कई लोगों को खड़ा होकर सफर करना पड़ा। बुधवार को दोपहर तक इन रूटों पर भी कई बसों की काफी सीटें खाली रहीं। शाम के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ने की आशंका से ज्यादातर यात्री पहले ही अपने गंतव्य तक पहुंच गए। होली के बाद सभी रूटों पर भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन

बिहार के लिए बस की छत पर बैठ कर गए यात्री

गोरखपुर। बिहार के लिए जाने वाली प्राइवेट बसों में बुधवार को भी मारामारी रही। रेलवे स्टेशन के सामने से मुजफ्फरपुर, सीवान, गोपालगंज आदि स्थानों के लिए जाने वाली कुछ बसों में तो लोग खड़े होने के साथ ही बसों की छतों पर भी बैठकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed