फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसान सम्मेलन में आ सकते हैं प्रधानमंत्री, अमित शाह

किसान सम्मेलन में आ सकते हैं प्रधानमंत्री, अमित शाह

Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मेलन में आ सकते हैं प्रधानमंत्री, अमित शाह
पीएम मोदी
गोरखपुर। भाजपा के दो दिवसीय (23, 24 फरवरी) किसान सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर सकते हैं। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। एफसीआई ग्राउंड में प्रस्तावित सम्मेलन के साथ ही रैली होगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया और सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


सम्मेलन में देशभर से करीब पांच हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। हर राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के साथ किसान मोर्चा से संबंधित पदाधिकारी आएंगे। इसी सिलसिले में गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने मंगलवार को मैदान का निरीक्षण भी किया। तय हुआ कि सम्मेलन एफसीआई ग्राउंड में होगा। जो प्रतिनिधि आएंगे, उनके ठहरने, खाने का इंतजाम मानबेला मैदान में रहेगा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सबल सिंह ने कहा कि समापन समारोह के बाद रैली होगी। इसमें प्रधानमंत्री कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं, जो किसानों के हित में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी किसान सम्मेलन में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed