{"_id":"5bae6daf867a551142223ac7","slug":"51538157999-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांव तक बंद रहीं दवा की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक बंद रहीं दवा की दुकानें
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक बंद रहीं दवा की दुकानें
प्रदर्शन कर दवा व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दवा व्यापार में ई फार्मेसी समेेत अन्य व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित दवा की अधिकांस दुकानें बंद रहीं। दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर सरकारी की नीतियों के प्रति प्रदर्शन कर विरोध जताया। मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया। व्यापारियों का कहना था कि दवा की ऑनलाइन बिक्री ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट का सीधा उल्लंघन है। दुकानों को बंद कर दवा व्यापारी शुक्रवार को जिला परिषद मार्केट पहुंचे। यहां सभी एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां एसडीएम सदर को तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि ऑनलाइन दवा की बिक्री की व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों पर दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि फॉर्मासिस्टों की कमी को पूरा करने की व्यवस्था की जाय। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की द्वारा 31 दिसंबर 2017 तक खुदरा दवा की दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फॉर्मासिस्ट की व्यवस्था कराने की मांग भी की।
जिला महामंत्री विनय कुमार नायक ने कहा कि दवा व्यापारियों के हित में संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। अधिकारी अगर किसी दवा व्यापारी का उत्पीड़न करेंगे तो संघर्ष तेज किया जाएगा। नई दवा नीति व्यापारी हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि चौक बाजार, गड़ौरा बाजार, भिटौली बाजार, निचलौल, सिंदुरियां, झनझनपुर, मिठौरा, कटहरी, बागापार, सिसवां बाजार, बभनौली, पनियरा, मुजुरी, खुटहां, अड्डा बाजार, बृजमनगंज, भगवानपुर, सोनौली, बनकटी, भैया फरेंदा, कोल्हुई, लक्ष्मीपुर, फरेंदा, मोहनापुर ढाला, नौतनवां समेत अन्य स्थानों पर दवा की दुकानें बंद रहीं। जिला कोषाध्यक्ष संजीव कश्यप, विकास चौरसिया, मनोज नायक, संजय, उमेश चौरसिया, रामनारायण पटेल, अनुराग जायसवाल, अनिल वर्मा, मुकेश चोखानी, भिखारी प्रसाद, शैलेंद्र शुक्ला, जावेद अहमद, अरविंद गुप्ता, गौतम जोशी, वंशी नारायण पांडेय, राकेश पटेल, देवेश राय, शंभू वर्मा, अशोक जोशी, विनोद कुमार विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष सजेश शर्मा एवं महामंत्री प्रशांत चौरसिया ने कहा कि दवा व्यापारियों की मांगें जायज हैं। सरकार को नियमों में संशोधन करने की जरूरत है। इस दौरान आरसी यादव, अमितेश, जय सिंह, संजीव कुमार, गणेश कुमार, अमरकांत आदि मौजूद रहे।