फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज डॉक्टर करेंगे 12 घंटे की हड़ताल

आज 12 घंटे हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Sat, 28 Jul 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 28 Jul 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
आज डॉक्टर करेंगे 12 घंटे की हड़ताल
हड़ताल - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित सीतापुर नेत्र अस्पताल में आपात बैठक कर शनिवार को 12 घंटे तक हड़ताल पर रहने का फैसला किया। तय हुआ कि सुबह छह से शाम छह बजे तक क्लीनिक बंद रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर किसी का इलाज नहीं करेंगे। आईएमए ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) का विरोध किया है। गोरखपुर इकाई के सचिव डॉ. आरपी शुक्ला का कहना है कि केंद्र का नया मेडिकल बिल गरीबों के हितों के खिलाफ है। इसके जरिये सरकार कार्रवाई का सारा अधिकार अपने पास रखना चाहती है।
विज्ञापन


मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को खत्म कर जबरन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का गठन किया जा रहा है। इससे डॉक्टरों का हित प्रभावित होगा। यही वजह है कि बिल का तगड़ा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिले में आईएमए के सभी डॉक्टरों की ओपीडी बंद रहेगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ेगा। दूर-दराज से आने वाले मरीज भी परेशान होंगे। हालांकि गंभीर मरीजों की सहूलियत को देखते हुए इमरजेंसी संचालित करने का फैसला किया गया है। पूर्व अध्यक्ष बीबी गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस बिल का लगभग 90 प्रतिशत मेडिकल संस्थानों ने विरोध किया है, फिर भी बिल थोपा जा रहा है। यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आईएमए बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed