{"_id":"5b046df34f1c1be9408b729d","slug":"51527016947-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल संग्रहालय में कर सकेंगे 37 धरोहरों का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल संग्रहालय में कर सकेंगे 37 धरोहरों का दीदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 23 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।दो साल से बनकर तैयार पूर्वांचल संग्रहालय को अब लोगों के लिए खोला जा रहा है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में मौजूद इस संग्रहालय का कुलपति प्रो. वीके सिंह विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2012 में तत्कालीन कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी ने पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए इस संग्रहालय की रूपरेखा तैयार की थी। देवरिया के तत्कालीन सांसद मोहन सिंह ने अपनी निधि से इसके निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे। उनके निधन के बाद बेटी सांसद कनकलता सिंह की देखरेख में काम पूरा हुआ।
14 मई 2016 को पूर्व सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन ने सांसद कनकलता सिंह की मौजूदगी में संग्रहालय का शुभारंभ किया। तब से प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक प्रो. राजवंत राव धरोहरों की देखरेख कर रहे हैं।