फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अखिल भारतीय प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता : सीआरपीएफ जालंधर चैंपियन

अखिल भारतीय प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता : सीआरपीएफ जालंधर चैंपियन

Fri, 22 Dec 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 22 Dec 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता : सीआरपीएफ जालंधर चैंपियन
ट्रॉफी के साथ सीआरपीएफ जालंधर की टीम। - फोटो : Amar Ujala
सीआरपीएफ जालंधर ने बेहद रोमांचक मैच में एफसी केरला को 8-7 से हराकर अखिल भारतीय प्राइजमनी आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। मैच का फैसला सडेन डेथ में हुआ। इसके पूर्व तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में एएफओ उड़ीसा ने सडेन डेथ में ही मेजबान यूपी एकादश को 9-8 से हराया। विजेता टीम को दो लाख रुपये और ट्राफी, जबकि उपविजेता को एक लाख रुपये और ट्राफी प्रदान की। तीसरे स्थान पर रही उड़ीसा की टीम को 50 हजार रुपये की इनाम राशि दी गई।
विज्ञापन


रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के खिताबी मैच में दोनों टीमों ने सधी शुरूआत की। दोनों टीमें एक-दूसरे को मौका नहीं दे रही थीं। इसी दौरान खेल के 24वें मिनट में सीआरपीएफ के राजिंदर ने राइट विंगर के पास पर पेनाल्टी एरिया के बाहर से शानदार किक जमाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ का जब खेल शुरू हुआ तो एफसी केरला ने आक्रामक तेवर अपना लिया। उन्होंने विपक्षी रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। लगातार आक्रमण का उन्हें खेल के 74वें मिनट में फायदा भी मिला जब बाला ने गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हो गया। फैसले के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया, लेकिन इसमें भी दोनों टीमें 5-5 की बराबरी पर रहीं। अंतत: मैच सडेन डेथ में चला गया। इसमें सीआरपीएफ जालंधर ने 8-7 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इसके पूर्व तीसरे स्थान के लिए यूपी एकादश और एफएओ उड़ीसा के बीच भी रोचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें गोल रहित बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में भी स्कोर बराबर रहने पर मैच सडेन डेथ से फैसला हुआ। इसमें एफएओ उड़ीसा ने यूपी एकादश पर 9-8 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में कमिश्नर अनिल कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। विशिष्ट अतिथि डीएम राजीव रौतेला थे। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed