फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अध्यक्ष के छह, सदस्य के 23 नामांकन वापस

अध्यक्ष के छह, सदस्य के 23 नामांकन वापस

Fri, 10 Nov 2017 10:57 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Fri, 10 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के छह, सदस्य के 23 नामांकन वापस
कलेक्ट्रेट में नामांकन वापसी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की प्रक्रिया के क्रम में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। जिले के चारों निकायों में अध्यक्ष पद के छह और सदस्य के 23 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष के 38 और सदस्य के 520 प्रत्याशी हैं। आज(शनिवार को) प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश गुप्ता और उनकी पत्नी मीरा ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब खलीलाबाद में भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा, सपा प्रत्याशी नुरुल इस्लाम, बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीलम यादव, पीस पार्टी प्रत्याशी धीरज कुमार उर्फ बाबुल श्रीवास्तव और मेहरुन्निशा, सर्वदानंद पांडेय, विनोद कुमार, समशुलहोदा, दीनानाथ, सिराज अहमद और राजेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में है। सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक से बलदेव और सरोज देवी, वार्ड नंबर दो से वृंदा, वार्ड नंबर चार से मार्कंडेय, उमेश चौधरी, वार्ड नंबर आठ से सरवरे आलम, वार्ड नंबर 11 से भगौती, वार्ड नंबर 15 से कन्हैया, वार्ड नंबर 16 से चंचल, वार्ड नंबर 17 से सतविंदर, वार्ड नंबर 19 से विंद्रावती यादव, वार्ड नंबर 21 से मोहम्मद शमशाद , वार्ड नंबर 22 से हसीना खातून, वार्ड नंबर 24 से मोहम्मद मारुफ खान और वार्ड नंबर 25 से सूरज रमण राय ने ने पर्चा वापस ले लिया। यहां सदस्य के लिए अब 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद पर कोई पर्चा वापस नहीं हुआ। यहां अध्यक्ष पद पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें सपा से इदुन्निशा, कांग्रेस से अमीना खातून, बसपा से बेबी तरन्नुम, भाजपा से संगीता वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल से हुमैरा खातून और गुप्ता नीरज फूलचंद, शमशा परवीन, निर्मला, अजरा बनो, अनवरी बेगम, प्रेमलता शामिल हैं। सदस्य पद पर वार्ड नंबर दो से आयसा खातून,वार्ड नंबर चार से सबा हयात और वार्ड नंबर 113 से अख्तरुन्निशा ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब सदस्य के लिए 99 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष के लिए भाजपा से बागी बनकर नामांकन पत्र दाखिल करने वाली गुंजन कांदू पत्नी जयकृष्ण कांदू व सपा से बागी होकर पर्चा भरने वाली सरोज पत्नी पवन यादव ने अपना- अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब यहां चेयरमैन पद पर 11 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां सदस्य पद के पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब यहां 15 वार्डों में कुल 131 सदस्य पद प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत हरिहरपुर में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के दो दावेदारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यहां अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सदस्य पद के लिए 10 वार्डों से कुल 36 लोग अपना भाग्य अजमाएंगे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पंचायत हरिहरपुर के अध्यक्ष पद के कुल पांच लोगों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया था। जिसमें भाजपा से बनवारी लाल, बसपा से हरीलाल और निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र कन्नाजिया, भोला प्रसाद व अजय कुमार का नाम शामिल हैं। भोला प्रसाद और अजय कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं सदस्य पद के लिए 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए खलीलाबाद, मेंहदावल और हरिहरपुर में दो- दो पर्चे यानि कुल छह पर्चे वापस हुए हैं। सदस्य पद पर खलीलाबाद में 15, मेंहदावल में पांच और मगहर में तीन पर्चे वापस हुए हैं। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 38 और सदस्य पद के लिए 520 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed