{"_id":"6b072426d9b80ca7e30d893b","slug":"rescue-bot-pro-emerged-as-the-winner-in-the-competition-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161149-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रतियोगिता में विजय का ‘रेस्क्यू बॉट प्रो’ रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रतियोगिता में विजय का ‘रेस्क्यू बॉट प्रो’ रहा अव्वल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित उपयोगी एवं आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र विजय कुमार के रेस्क्यू बॉट प्रो मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास भवन स्थित डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं विज्ञान लोकप्रियकरण व संचार जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और जिज्ञासु बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विज्ञान का उपयोग समाज ंकी वास्तविक समस्याओं के समाधान में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. नीतू यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करना और उनकी रचनात्मक एवं नवाचारी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।