फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   करंट से पालिका कर्मी की मौत

करंट से पालिका कर्मी की मौत

Sun, 29 Oct 2017 11:17 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 29 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
करंट से पालिका कर्मी की मौत
लियाकत की मौत के बाद विलाप करते घर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
करंट की चपेट में आने से नगर पालिका कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिवारवाले रो-रो बेहाल थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया।  सदर कोतवाली इलाके के रहने वाला लियाकत अली (50) नगर पालिका परिषद देवरिया में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह मोटर बनवा कर वह घर गए और बिजली के तार से मोटर को जोड़ ही रहे थे कि करंट की चपेट में आ गए। उसके चिल्लाने पर परिवार के सदस्य दौड़कर पहुंचे और किसी तरह से उसे करंट से अलग किया। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवारवालों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी खैजुननिसा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक लियाकत के तीन बेटे इरफान, इस्तखार और गयासुद्दीन हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई  में जुटी और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed