{"_id":"59d6657b4f1c1bec538b5e23","slug":"51507222907-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हत्याकांड में तीन नए नाम चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी हत्याकांड में तीन नए नाम चिह्नित
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बढ़नी के सब्जी व्यापारी रवि की हत्या में नया मोड़ आ गया है। सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन नए आरोपियों को नामजद किया है। इस लोगों की जानकारी देकर गिरफ्तार कराने वालों को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। हालांकि पुलिस हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं आरोपियों ने रवि की हत्या की है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इस मामले में परिजनों के शक के आधार पर पहले तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
रविवार को बढ़नी के वार्ड नंबर नौ के रामजानकी मंदिर क्षेत्र निवासी सब्जी व्यापारी रवि (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। लाश नेपाल की सीमा से सटे अरहर के खेत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार व वजनी हथियार से हत्या की पुष्टि हुई। वहीं परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने बढ़नी कस्बे के दो व एक नेेपाल के झंडेनगर निवासी व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। उनके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। रवि के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर सुराग जुटाने की कोशिश में लगी पुलिस टीम ने जांच में तीन नए नामों को चिह्नित किया है। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर बढ़नी कस्बा निवासी मुमताज अहमद, अक्कू व सदर थाना क्षेत्र के सिसहनिया निवासी मुहम्मद असन की हत्या में संलिप्तता पाई गई है। इनके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने बताया कि सर्विलांस से मोबाइल लोकेशन से हत्या में तीनों की संलिप्तता पुष्ट हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। तीनों की सूचना देकर गिरफ्तार करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।