फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बरामद शराब निकली नकली

बरामद शराब निकली नकली

Sun, 24 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब निकली नकली
खड्डा (कुशीनगर )। 10 सितंबर की रात में हनुमानगंज थाना क्षेत्र में गंडक के किनारे भगवानपुर गांव में लग्जरी गाड़ी व आरओ पानी वाहन से शराब तस्करी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में बरामद शराब नकली होने पर तस्करों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लोगों का जीवन संकट में डालने और धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराएं भी पुलिस ने जोड़ दी है। तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने हेतु डीएम को पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ नामजद तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई सहित गिरफ्तारी के लिए हनुमानगंज थाने की पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत रोहुआ पुल के निर्माण में अनियमितता के आरोप और सीबीआई जांच के दौरान जेल जा चुके विजय अग्रवाल उर्फ मिट्टू व उनके भतीजे सहित तीन व्यक्तियों के वहां हनुमानगंज थाने की पुलिस ने 10 सितंबर की रात में दबिश दिया था। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शराब तस्करी के आरोप में दी गई दबिश में दो वाहनों से देसी शराब बरामद करने के साथ ही कौशल अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विजय मौके से भाग गया था। पुलिस ने 60 एक्साइज एक्ट में विजय अग्रवाल, उसके भतीजे कौशल अग्रवाल सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कौशल अग्रवाल को मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद शराब की जांच पड़ताल की तो हैरान रह गई। सरकारी लेबल लगी शराब मिलावटी निकली। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दर्ज मुकदमे में जहरीली शराब से लोगों के जीवन व स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने, धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहन जिनके नाम से पंजीकृत हैं, उन्हें भी सांठगांठ का दोषी मानकर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। पुलिस वांछित विजय अग्रवाल के नाम शराब की सरकारी दुकान भी निरस्त कराने की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोग सराहनीय बता रहे हैं। वहीं अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए हनुमानगंज थाने के इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि विजय अग्रवाल सहित इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमे में धारा बढ़ा दी गई है। वाहनों के मामले में रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। विजय अग्रवाल व इसमें शामिल अन्य लोगों की सरकारी दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed