फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जिपं अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव

Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ‘अपने’ को बैठाने के लिए सत्ताधारी दल ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को नगर से सटे एक होटल में करीब 20 जिला पंचायत सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों के साथ पार्टी नेताओं ने गोपनीय बैठक की। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने की रूपरेखा तैयार की गई। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोई तिथि अभी तय नहीं हो पाई है। बावजूद इसके माना जा रहा है कि दशहरे बाद इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 48 सदस्यों वाले मिनी सदन में अविश्वास के लिए कुल 25 सदस्यों की सहमति जरूरी है। मौजूदा परिदृश्य में 46 सदस्यों का मत ही मान्य होगा। कारण कि दो दिन पहले ही राजकुमारी देवी का निधन होने से एक पद रिक्त हो गया है, जबकि शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित अतहर अलीम ने अब तक शपथ ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में 24 सदस्यों की सहमति मान्य होगी। मौके की नजाकत देखते हुए सत्ताधारी दल ने जिला पंचायत अध्यक्ष को अपदस्थ करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले दिनों कुछ सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों ने सदर ब्लॉक में बैठक की थी। इसके बाद शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों की माननीयों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें जिपं सदस्यों ने एक स्वर में अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। कहा कि विकास कार्यों में तवज्जो तो दूर मान-सम्मान भी नहीं मिल रहा। सभी कार्य सिर्फ डुमरियागंज क्षेत्र में हो रहे हैं। सदस्यों ने एएमए के रुख पर भी नाराजगी जताई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में तय हुआ कि जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष को अपदस्थ करने को तैयार रहें। जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में सभी सदस्यों को सूचित किया जाएगा और अगले दिन अविश्वास का नोटिस डीएम को सौंपा जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही सत्तासीन दल के विधायक, सांसद और जिले के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन



चार सदस्यों के प्रस्ताव मंजूर न होने पर जताई नाराजगी
बैठक में जिला पंचायत के माध्यम से सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के लिए स्वीकृत प्रस्तावों का मामला भी छाया रहा। जिपं सदस्यों ने कहा कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ही अधिकांश कार्य मंजूर हुए हैं, जबकि चार सदस्यों का कोई भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ। इस भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि अगर चार सदस्यों के प्रस्ताव मंजूर नहीं हुए तो फिर अन्य कोई सदस्य भी काम नहीं कराएगा। इस पर माननीयों ने डीएम, मंडलायुक्त और शासन के अधिकारियों से वार्ता की और शीघ्र ही इस टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से टेंडर जारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एएमए के रुख पर जताई नाराजगी
बैठक में सदस्य जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के रूख से भी नाराज रहे। उन्होंने कहा कि एएमए अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। चिह्नित लोगों को छोड़कर अन्य की अनदेखी होती है। सदस्यों की नाराजगी पर विधायकों ने एएमए से संपर्क साधना चाहा, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ रहा। इसे भी गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed