{"_id":"596cfe614f1c1bf44f8b4579","slug":"51500315233-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सरौली के लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी सरौली के लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर।खलीलाबाद विकास खंड के बड़ी सरौली गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन बखिरा-खलीलाबाद सड़क के चौड़ीकरण के नाम पर अवैध कब्जा दिखाकर मकानों को तुड़वाना चाहता है। प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया गया।
बड़ी सरौली गांव के लोग दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने कहा कि बखिरा-खलीलाबाद मार्ग की चौड़ीकरण होना है, इसके लिए प्रशासन गांव के राम मिलन, संतराम, सुमिरन, सजीवन, उमेश, रामनाथ, राम प्रीत, राम सुभग, राम उजागिर आदि के मकान को अवैध कब्जा दिखाकर तुड़वाना चाहता है, जबकि सभी के घर नाला के पीछे बना है। गांव के लोगों ने कहा कि कहीं से भी अतिक्रमण नहीं है, लेकिन जबरन अवैध कब्जा दिखाया जा रहा है। यदि ऐसा किया गया तो तमाम गरीब लोगों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया कि नाला के पीछे बने मकानों को न तुड़वाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राम मिलन, निर्मल, सुमिरन, संतराम, जंगली, रामप्रीत, भोलई प्रसाद, दुर्गावती देवी, कलावती, चंदा देवी, आशा देवी, दुलारी देवी, केतकी देवी, रीता देवी, गुलारी देवी, हूबराजी देवी, अरविंद, प्रमोद, मनोरमा देवी, प्रमोद कुमार आदि लोग शामिल रहे।