फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सर्पदंश से दो की मौत, दो की हालत गंभीर

सर्पदंश से दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से दो की मौत, दो की हालत गंभीर
कुशीनगर। अलग-अलग गांवों में रविवार की रात और सोमवार को दिन में हुई सर्पदंश की चार घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक जगह सर्पदंश के बाद लोगों ने सांप पकड़कर एक पाइप में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बरहन के लाला टोला में सुबह आठ बजे 40 वर्षीय महेश यादव भूसा रखने वाली झोपड़ी में गड्डा खोद रहे थे। इसी दौरान पैर में जहरीला सर्प ने डस लिया। परिवारीजन झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी गांव निवासी 17 वर्षीया सलमा पुत्री सहादत सोमवार को दिन के 11 बजे लकड़ी के बॉक्स में रखा कोई सामान निकालने गई थीं। इस दौरान जहरीला सर्प ने सलमा के दाएं हाथ में डस लिया। घर वाले उन्हें सीएचसी दुदही ले आए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सलमा की मौत हो गई। गांव वालों ने सर्प को पकड़ कर एक पाइप में बंद कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात पडरौन मडुरही जिरात निवासी 30 वर्षीय संतोष को सोते समय पैर में किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन सीएचसी दुदही ले गए, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संतोष का इलाज चल रहा है। इसके अलावा झौवठिया गांव निवासी धर्मदेव ठाकुर की 15 वर्षीय पुत्री अनीता को भी रात में किसी सर्प ने डस लिया, जिसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed