{"_id":"594eabc64f1c1b0b558b4712","slug":"51498328006-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमए और राजस्व निरीक्षक के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमए और राजस्व निरीक्षक के बीच नोकझोंक
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) और एक राजस्व निरीक्षक के बीच तकरार का मामला पडरौना कोतवाली तक पहुंच गया है। एएमए का कहना है कि राजस्व वसूली की धीमी प्रगति के बारे में जवाब मांगने पर राजस्व निरीक्षक उनके साथ अनुशासनहीनता के साथ पेश आए तो वहीं राजस्व निरीक्षक ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि 21 जून को जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी और पडरौना के राजस्व निरीक्षक के बीच तकरार हो गई थी। उनके बीच नोकझोंक के बाद मामला पडरौना कोतवाली तक पहुंच गया था। इस प्रकरण में अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल का कहना है कि पडरौना के टीआई ने अप्रैल से जून तक सिर्फ नौ हजार रुपये की राजस्व वसूली की थी। इस धीमी वसूली पर उन्होंने राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर उन्होंने 21 जून को राजस्व निरीक्षक को कार्यालय में बुलाया और इस संबंध में लिखित जवाब देने को कहा। एएमए का आरोप था कि राजस्व निरीक्षक ने न केवल कागज फाड़कर उनके ऊपर फेंक दिया, बल्कि अपशब्द भी कहा। उन्होंने इसकी तहरीर उसी दिन कोतवाली में दे दी थी। दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक की तरफ से कोतवाली में दी गई तहरीर में एएमए पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में पडरौना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजयराज सिंह का कहना है कि तहरीर एएमए और राजस्व निरीक्षक दोनों की तरफ से मिली है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है।