फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच दिन में 34.60 लाख वोटर तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का टास्क

पांच दिन में 34.60 लाख वोटर तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का टास्क

Tue, 02 Apr 2019 09:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन में 34.60 लाख वोटर तक मतदाता पर्ची पहुंचाने का टास्क
मतदाता पर्ची: पांच दिन में 34.60 लाख वोटर तक पहुंचने की चुनौती
विज्ञापन

मतदान से 10 दिन पहले होगी छपाई, अंतिम पांच दिन में कर सकेंगे वितरण
नाम-पता के अलावा बूथ तक पहुंचने का गूगल मैप भी होगा छपा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मतदान के लिए इस बार भले ही मतदाता पर्ची को मान्य नहीं किया गया है मगर निर्वाचन आयोग ने इसके शत प्रतिशत वितरण का निर्देश दिया है। हालांकि मतदाता पर्ची को लेकर आयोग का एक निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए चुनौती साबित होगा। आयोग ने मतदाता पर्ची का प्रकाशन मतदान की तिथि से दस दिन पहले और उसका वितरण ठीक पांच दिन पहले से शुरू कराने को कहा है। ऐसे में प्रशासनिक अमले के पास पांच दिन में 34.60 लाख वोटर के घर तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

मतदाता पर्ची में वोटरों के नाम, पिता के नाम, पता और बूथ संख्या और उसके नाम के अलावा बूथ तक पहुंचने का गूगल मैप भी होगा। मतदाता पर्ची के वितरण की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। लापरवाही करने वाले बीएलओ पर कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग का मानना है कि मतदान से बहुत पहले मतदाता पर्ची का वितरण करने से वोटर के पास से उसके गुम हो जाने की आशंका है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता पर्ची का प्रकाशन और वितरण आयोग के निर्देशानुसार कराया जाएगा। सभी बीएलओ को इसके बारे में पहले से ही अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed