फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्वांचल एक्सप्रेस के आसपास बनेगा नया औद्योगिकी गलियारा : योगी

पूर्वांचल एक्सप्रेस के आसपास बनेगा नया औद्योगिकी गलियारा : योगी

Sat, 18 May 2019 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस के आसपास बनेगा नया औद्योगिकी गलियारा :  योगी
कौड़ीराम/हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभाएं की और कहा कि गोरखपुर का विकास तेजी से कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। खजनी, बेलघाट और सिकरीगंज के आसपास नया औद्योगिक गलियारा बनेगा। निवेश की संभावना के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन


बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान के समर्थन में कौड़ीराम के सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज में जनसभा करके मुख्यमंत्री ने केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्रों में 18-20 घंटे बिजली आ रही है। सड़कें ठीक और चौड़ी हुई हैं। एम्स की ओपीडी चल रही है। जल्द ही एम्स की इमरजेंसी सुविधाएं भी शुरू होंगी। खाद कारखाना का निर्माण जल्द पूरा होगा। पिपराइच चीनी मिल से पेराई शुरू हो चुकी है। एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। ऐसे में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देकर चुनाव जीतने का हथकंडा अब काम नहीं आएगा। भाजपा कार्यकर्ता बूथ जीतने की मंशा से 19 मई को डटे रहें। ज्यादा से ज्यादा वोट पड़े, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सांसद कमलेश पासवान, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और विधायक विमलेश पासवान ने कहा कि मोदी लहर चल रही है। इस बार के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।
विज्ञापन

‘राष्ट्रवाद और विकास पर जनता कर रही मतदान’

हरपुरबुदहट में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला था। इस बार नाम और काम दोनों जनता के सामने है। राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर जनता मतदान कर रही है। प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। साथ ही हर घर में शौचालय बनवाए गए। मोदी सरकार गांव, गरीब, महिला, किसान और युवाओं के हित में काम कर रही है। इस बार 2014 से बड़ा जनादेश मिलेगा। जनसभा को ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। ग्राम विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास, सुशासन है। इस बार गठबंधन को करारी हार मिलेगी। इस मौके पर प्रत्याशी रवि किशन, उपेंद्र दत्त शुक्ला, डॉ. आरडी सिंह, मंगल शुक्ल, विधायक शीतल पांडेय, विधायक संत प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अश्विनी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर उतारा तो उड़ा तंबू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम परिसर में उतरा तो जनसभा स्थल का तंबू उड़ गया। लोहे की पाइप गिर गई। इससे अफरातफरी मच गई। हेलीकॉप्टर के उतरने से धूल का गुबार भी उठा। जनसभा में पहुंचे ज्यादातर नागरिक धूल झाड़ते नजर आए।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed