{"_id":"5c0d4021bdec2241d045b528","slug":"41544372257-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम को पुस्तकें भेंटकर गीता प्रेस आने का न्यौता दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम को पुस्तकें भेंटकर गीता प्रेस आने का न्यौता दिया
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
::
महामहिम को पुस्तकें भेंटकर गीता प्रेस आने का न्यौता दिया
करीब आधा घंटे तक गीता प्रेस के संबंध में जानकारी लेते रहे राष्ट्रपति
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल रविवार की शाम सात बजे महामहिम रामनाथ कोविंद से मिला। करीब आधा घंटे तक राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल से गीता प्रेस के बारे में जानकारी ली। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने शाल ओढ़ाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें गीता प्रेस की पुस्तकें भी भेंट कीं।
गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल, देवी दयाल अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद पटवारी, उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी और माधव जालान को रविवार शाम सात बजे महामहिम रामनाथ कोविंद से मिलने का समय मिला था। तय समय पर प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस पहुंचा और राष्ट्रपति को स्वामी रामसुख दास महाराज की टीका ‘गीता साधक संजीवनी’ भेंट की। इसके साथ जयदयाल गोयनका, हनुमान प्रसाद पोद्दार और स्वामी रामसुख दास के लेखों का संग्रह और गीता प्रेस से छपी बाल साहित्य की पुस्तकें भी भेंट कीं। लालमणि तिवारी ने बताया कि महामहिम ने गीता प्रेस के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए बताया कि वह कल्याण पढ़ते रहे हैं। उन्हें कल्याण की प्रति भी दी गई। महामहिम ने गीता प्रेस के 95 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए इसका शताब्दी समारोह भव्य ढंग से मनाने को कहा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गीता प्रेस आने का न्यौता दिया, इस पर उन्होंने प्रोटोकाल के चलते इस बार असमर्थता जताई। लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय में इस बाबत पत्र भेजने को कहा। साथ ही महामहिम ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में अपना उद्बोधन सुनने के लिए प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया।
सीएम से हुई नई शिक्षा नीति पर चर्चा
सर्किट हाउस में गीता प्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की। लालमणि तिवारी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई शिक्षा नीति पर चर्चा की। इसके साथ ही सीएम ने राज्यपाल राम नाईक से भी मुलाकात कराई। गीता प्रेस परिवार की ओर से राज्यपाल को भी पुस्तकें भेंट की गईं। इस मौके पर सीएम और राज्यपाल को गीता प्रेस आने का न्यौता भी दिया गया।