फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   केंद्रीय वित राज्यमंत्री ने पदयात्रा करके मांगा सहयोग

केंद्रीय वित राज्यमंत्री ने पदयात्रा करके मांगा सहयोग

Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय  वित राज्यमंत्री ने पदयात्रा करके मांगा सहयोग
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने पदयात्रा कर मांगा सहयोग
विज्ञापन

- क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई भी क्षेत्र में निकली
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने शनिवार को पदयात्रा करके जनता से सहयोग मांगा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने बेतियाहाता हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ किया, फिर सरदार भगत चौराहे से अलग-अलग क्षेत्रों में पैदल जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। साथ ही कहा कि 2019 में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री होंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा और मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने भी पदयात्रा की। लच्छीपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, बृजेश मणि मिश्र और ओम प्रकाश शर्मा ने केंद्र, यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मानबेला में विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, अंधियारी बाग में ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, तुर्कमानपुर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी और महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक में प्रबल प्रताप शाही ने पदयात्रा की और क्षेत्रवासियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने हरैया पराग डेरी से गुरौली, पेवनपुर और भिलोरा में पदयात्रा करके सहयोग मांगा। दूसरी तरफ बांसगांव संसदीय क्षेत्र में भी पदयात्रा करके सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। विश्वनाथ पासवान, अनिल दुबे, मारकंडेय नायक और राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed